राज्य समाचार

फ्लोरा मैक्स कंपनी से जयसिंह अग्रवाल और रेणु अग्रवाल की थी बड़ी नजदीकियां, 100 करोड़ से अधिक की ठगी मामले में आया नया मोड़!

फ्लोरा मैक्स में जयसिंह अग्रवाल और रेणु अग्रवाल का नाम, 100 करोड़ की ठगी का नया मोड़!

कोरबा, 14 जनवरी 2025: छत्तीसगढ़ के पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और उनकी पत्नी रेणु अग्रवाल, जो कभी कोरबा की महापौर थीं, अब 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में जनता के कटघरे में हैं। ग्राम यात्रा न्यूज़ की तहकीकात ने इस कांड के कई गहरे राज़ उजागर किए हैं।

रेणु अग्रवाल की तस्वीरें: ठगी की पुष्टि

तस्वीर में रेणु अग्रवाल फ्लोरा मैक्स के सिटी सेंटर मॉल स्थित कार्यालय में कंपनी के डायरेक्टर और अन्य आरोपियों के साथ नजर आ रही हैं। अब ये लोग ठगी के आरोप में भाजपा के राज में जेल में है। ये तस्वीर उनकी इस ठगी में भूमिका को स्पष्ट करती है। यही नहीं सूत्र बताते है कि कंपनी के ठगराज निरंतर इनके संपर्क में रहते थे। कांग्रेस सरकार में इन्होंने ठगो के संरक्षक की भी भूमिका निभाई है। हालांकि ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ आरोपो के सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है लेकिन तस्वीर अपनी गवाही स्वयं दे रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जयसिंह का संरक्षण: ठगी का महाकुचक्र

कहा जा रहा है कि पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर फ्लोरा मैक्स जैसे ठग साम्राज्य को बढ़ावा दिया। बतौर प्रभारी मंत्री रहते उनकी छत्रछाया में यह कंपनी जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, और कोरबा जिलों में अपने ठगी का जाल फैलाने में कामयाब हुई। कांग्रेस सरकार के राज में यह साजिश ऐसे चलाई गई, जैसे यह कोई योजना नहीं, बल्कि जनता को लूटने का लाइसेंस हो।

लखनलाल देवांगन: ठगों के खिलाफ जनता का हथियार

पहले कांग्रेस ने एक दूसरे कार्यक्रम की तस्वीर जारी कर लखनलाल देवांगन को इस घोटाले से जोड़ने की साजिश रची। लेकिन छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस ठगी का पर्दाफाश किया। महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने फ्लोरा मैक्स के खिलाफ 6 एफआईआर दर्ज कराई, कंपनी को सील किया और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कराया।

लखनलाल देवांगन: “मैं अभी जिंदा हूं। मेरी बहन-बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है। उनका एक-एक पैसा दोषियों से वसूल कर उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी।”

भाजपा का कांग्रेस पर हमला

भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा, “रेणु अग्रवाल और जयसिंह अग्रवाल की सरपरस्ती में फ्लोरा मैक्स ने भोली-भाली जनता की गाढ़ी कमाई लूट ली। ठगराज भूपेश बघेल ने इस पर कार्रवाई रोकने के लिए कितनी रिश्वत ली, इसका जवाब कांग्रेस और पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल को देना होगा।”

लखन का जनता को संदेश

“कानून अपने हाथ में न लें। साजिशकर्ताओं को पहचानें उनके झांसे में न आवे। सरकार आपके हर अधिकार की रक्षा करेगी और दोषियों को ऐसी सजा देगी, जो इतिहास में मिसाल बनेगी।”

जयसिंह की साजिश नाकाम

जयसिंह अग्रवाल और कांग्रेस की साजिशों को नाकाम करते हुए, लखनलाल देवांगन ने यह साबित कर दिया कि वह जनता के सच्चे सेवक हैं। उन्होंने दिखाया कि धनबल और छल से सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button