राज्य समाचार

सर्जिकल ब्लेड से हत्या की कोशिश,आरोपी गिरफ़्तार

जांजगीर-चांपा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  शराब पीने के लिए पैसे न मिलने पर एक युवक ने स्कूल बस ड्राइवर पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी आयुष देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 10 जनवरी की है, जब ज्ञान भारती स्कूल के बस ड्राइवर ओम प्रकाश कश्यप से उनके पड़ोसी आयुष देवांगन ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की।

ड्राइवर द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके बाद उसने सर्जिकल ब्लेड से हमला कर ड्राइवर को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 294, 351(2), 115(2), 119(1) और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button