अपराध

गोदाम से धान चोरी, दो शातिर गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।   जिले के धमधा थाना क्षेत्र के हिरेतरा सहकारी समिति के गोदाम से 80 बोरा धान चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार गया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

धमधा पुलिस ने बताया कि घोठा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक राजू लाल पटेल (33 साल) निवासी ग्राम घोठा ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि सहकारी समिती ग्राम घोठा में साल 2013 से सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थ है। धान खरीदी केन्द्र ग्राम हिरेतरा में 14 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हुई थी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

किसानों का धान खरीदी कर धान के बोरों को लाट के रूप में रखा गया है। एक लाट में करीबन 2500 बोरों की संख्या रहती है। 13 दिसंबर की शाम 6 बजे जब उन्होंने लाट में रखे धान के बोरों का मिलान किया तो उन्हें बोरों की संख्या कम मिली। मंडी के चौकीदार युवराज वर्मा से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह ऑफिस के काम से दूसरी सोसाइटी ग्राम घोठा धान खरीदी केन्द्र चला गया था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button