राज्य समाचार

बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा नेता की हत्या

Spread the love

बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बीजापुर में इन दिनों नक्सली बौखलाए हुए हैं। नक्सलियों ने आज फिर एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष माड़ो राम कुड़ियम की हत्या कर नक्सलियों ने शव सड़क पर फेंका है। बीजेपी नेता की हत्या होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

फरसेगढ़ थानांतर्गत क्षेत्र का यह मामला बताया जा रहा है। इधर, मामले की सूचना मिलते ही SP पुलिस टीम के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मान्डो राम कुड़ियाम भाजपा नेता है। इसकी हत्या के बाद नक्सलियों के शव के ऊपर पर्चे भी छोड़े हैं, जिस पर नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बता दें कि, बीते दिनों भी नक्सलियों ने दो भाजपा नेताओं का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी। वहीं हत्या के बाद शव के साथ पर्चा फेंककर BJP से जुड़ने का आरोप लगाया था। नक्सलियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अगर भाजपा का साथ नहीं छोड़ा तो मौत की सजा जरूर मिलेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button