June 28, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
स्वच्छता दीदियों का ड्राईविंग लाईसेंस बनाने 02 जुलाई को सियान सदन में लगेगा शिविरकोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ठेका घोटाला : डॉ. गोपाल कंवर और लेखाधिकारी अशोक कुमार महिपाल की जोड़ी का कमाल, ठेकेदार मालामाल…भारतमाला घोटाला: निलंबित पटवारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं निर्दोष हूं’बलौदाबाजार में फैला डायरिया, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालात का जायजाडिप्टी सीएम शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में किया जलाभिषेकनवाचार और तकनीक से सशक्त होंगे अन्नदाता : विष्णुदेव सायगद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, युवक की मौत..अवैध सितार निर्माण फैक्ट्री में दबिश, दस्तावेज के अभाव में फैक्ट्री सीलबीजापुर में 13 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पणजांजगीर चांपा पुलिस की सराहनीय पहल: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
छत्तीसगढ़

बच्चों को घटिया मध्यान्ह भोजन , जांच होगी

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर शुक्रवार को विधानसभा में मामला उठा। जनता कांग्रेस के नेता धर्मजीत सिंह ने जोर देकर कहा कि बच्चों को घटिया भोजन दिया जा रहा है। इसका संचालन करने वाले एनजीओ गड़बड़ी कर रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि मध्यान्ह भोजन का मैन्यू तय है। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन की जांच कराई जाएगी।
प्रश्नकाल में श्री सिंह के सवाल के जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि मध्यान्ह भोजन योजना शासकीय शालाओं और अनुदान प्राप्त शालाओं व मदरसों में संचालित होता है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर संभाग में 10555 शासकीय शालाओं और 153 अनुदान प्राप्त स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना संचालित है।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि बच्चों को पोष्टिक भोजन देने का मापदंड तय है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 में एक अरब 14 करोड़, 2017-18 में एक अरब 6 करोड़ और वर्ष 2018-19 में 92 लाख 81 हजार 97 हजार खर्च किए गए हैं। प्राथमिक स्तर पर 450 कैलोरी और 12 ग्राम प्रोटीन के अलावा पूर्व माध्यमिक स्तर पर 700 कैलोरी और 20 ग्राम प्रोटीन देना तय है।
जनता कांग्रेस के सदस्य धर्मजीत सिंह ने कहा कि कई स्कूलों में चावल, पानी वाला दाल के साथ-साथ बैगन की सब्जी दी जा रही है। मध्यान्ह भोजन संचालित करने वाले एनजीओ बच्चों की थाली से आहार डकार रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। एनजीओ और शिक्षा अधिकारियों की मिली भगत की भी जांच होगी। बच्चों को बेहतर मध्यान्ह भोजन मिले, इस दिशा में कदम उठाया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close