राज्य समाचार

जल जीवन मिशन में किए काम का करोड़ों बकाया, भुगतान के लिए 27 को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे ठेकेदार…

Spread the love

रायपुर।   जल जीवन मिशन के तहत जिलों में काम पूरा करने के बाद बीते ढाई साल से भुगतान के लिए निर्माण एजेंसियां और ठेकेदार जूझ रहे हैं। लंबे समय से भुगतान अटकने से परेशान ठेकेदार छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर्स एसोसिएशन की अगुवाई में 27 अक्टूबर को रायपुर में घड़ी चौक से लेकर अंबेडकर चौक तक विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष बीरेश शुक्ला के मुताबिक, बीते तीन साल से एजेंसियों का करीब पांच हजार करोड़ का भुगतान लंबित है। मिशन के तहत मल्टी विलेज योजना, सिंगल विलेज योजना, एमबीएस योजना, सोलर आधारित योजना, रनिंग वाटर योजना, नलकूप खनन योजना एवं अन्य स्कीमों के तहत कार्य किए गए हैं, लेकिन भुगतान रोक दिया गया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाना है, लेकिन भुगतान संबंधी संकट का असर अब योजना की जमीनी बदहाली पर नजर आ रही है। पर्याप्त संचालन और रखरखाव नहीं होने से ग्रामीणों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ठेकेदारों ने काम पूरा करने के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थानों से कर्ज लिया था। अब समय पर बैंक की किस्तें नहीं चुका पा रहे हैं। इस वजह से कई ठेकेदारों को खुदकुशी जैसा कदम भी उठाना पड़ा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button