ब्रेकिंग न्यूज़

पसान में 14 हाथियों का आतंक! तराईनार में घर तोड़ने के बाद कोटमर्रा बस्ती में पहुंचा दंतैल, ग्रामीणों में दहशत

Spread the love

कोरबा/ पसान।   छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कोरबा में इन दिनों हाथियों की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र में करीब 14 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की लगातार मौजूदगी से आसपास के गांवों में भय का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण अपनी जान-माल तथा फसलों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

तराईनार  में घर को पहुंचाया नुकसान, रात में कोटमर्रा पहुंचा दंतैल

जानकारी के अनुसार, हाथियों के दल में शामिल एक दंतैल हाथी ने  तराईनार  क्षेत्र में एक घर को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद यह दंतैल रात के समय कोटमर्रा बस्ती की ओर पहुंच गया। हाथी के बस्ती के करीब पहुंचने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तराईनार में दंतैल ने घर को नुकसान पहुंचाया
तराईनार में दंतैल ने घर को नुकसान पहुंचाया

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण वे रात के समय घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता किसानों को अपनी धान और अन्य फसलों को लेकर है। यदि हाथियों का झुंड खेतों में पहुंचता है तो फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका है।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया निष्क्रियता का आरोप

हाथियों की लगातार आवाजाही को लेकर कोटमर्रा बस्ती के ग्रामीणों ने वन विभाग पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की मौजूदगी की जानकारी होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

कोरबा पसान में 14 हाथियों का दल
कोरबा पसान में 14 हाथियों का दल

वहीं, वन विभाग का कहना है कि ग्रामीणों को लगातार मुनादी के माध्यम से हाथियों से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की जानकारी दी जा रही है। विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने का प्रयास कर रही है।

फसल बर्बाद होने की चिंता, दहशत में ग्रामीण

हाथियों के लगातार गांव और खेतों के आसपास पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को डर है कि हाथियों का दल खेतों में घुसकर उनकी मेहनत से तैयार फसल को नुकसान पहुंचा सकता है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की लगातार निगरानी करने और गांवों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि किसी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की घटना को रोका जा सके।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button