होटल स्टेयोरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गणमान्य नागरिक राम सिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर टी.पी. नगर स्थित होटल स्टेयोरा, 91 टी.पी. नगर, कोरबा में देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समारोह में गणमान्य नागरिक श्री राम सिंह अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित नागरिकों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। स्वतंत्रता दिवस के उल्लास को साझा करते हुए उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों के लिए मिष्ठान वितरण तथा भोजन की व्यवस्था की गई थी।
इस गरिमामय अवसर पर होटल स्टेयोरा के डायरेक्टर श्री मोहम्मद शफी, श्री राजीव शर्मा, श्री बंटी शर्मा, श्री डी.के. तिवारी, श्री महेंद्र सिंह एवं श्री राजू ठाकुर सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया गया। पूरा परिसर तिरंगे और देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया तथा उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।
Live Cricket Info


