राज्य समाचार

मरवाही में दिनदहाड़े अपहरण से सनसनी, हथियारबंद बदमाशों ने घर के सामने से किराना व्यवसायी को उठाया

Spread the love

 

मरवाही।   थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उषाढ़ में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। बेखौफ बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी का उसके घर के सामने से ही अपहरण कर लिया। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना परिजनों की मौजूदगी में हुई और बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। घटना का पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उषाढ़ निवासी किराना व्यवसायी गिरीश यादव शुक्रवार दोपहर अपने घर के सामने खड़े थे। इसी दौरान नीले रंग की एक बलेनो कार वहां आकर रुकी। कार से उतरे दो अज्ञात युवकों ने अचानक गिरीश यादव को पकड़ लिया और जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास करने लगे। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

 

व्यवसायी को बचाने के लिए परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और आरोपियों का विरोध किया, लेकिन बदमाशों ने किसी की एक नहीं सुनी। आरोपियों ने परिजनों को धक्का देकर पीछे कर दिया और गिरीश यादव को जबरन कार में बैठाकर तेज रफ्तार से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उस समय व्यवसायी अर्धनग्न अवस्था में थे और उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला।

 

 

घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल मरवाही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। फुटेज में संदिग्ध वाहन और आरोपियों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं, जिनके आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए मरवाही पुलिस ने जिले के सभी सीमावर्ती थाना क्षेत्रों और चेक पोस्टों को अलर्ट कर दिया है। चूंकि मरवाही क्षेत्र मध्यप्रदेश की सीमा से लगा हुआ है, इसलिए अंतरराज्यीय मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है और संभावित मार्गों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button