राज्य समाचार

बैंक के सामने बाइक की डिक्की से 2 लाख की उठाईगिरी, शातिर जशपुर से गिरफ्तार

Spread the love

 

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर तमनार पुलिस को उठाईगिरी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इसी माह 8 जून को तमनार स्थित अपेक्स बैंक के बाहर ग्रामीण की मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 2 लाख रुपये चोरी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चोरी की रकम से खरीदी गई नई मोटरसाइकिल तथा डिक्की तोड़ने में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

 

मामले में ग्राम गौरबहरी निवासी लोकेश्वर पटेल (60 वर्ष) ने 8 जून 2026 को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपेक्स बैंक तमनार से 2 लाख रुपये निकालकर अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे थे। इसके बाद तहसील कार्यालय में काम से जाने के दौरान मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर दी। करीब 20 मिनट बाद लौटने पर डिक्की टूटी मिली और उसमें रखे दो लाख रुपये गायब थे। रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक-135/2026 धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

 

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने अपेक्स बैंक एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदेह ग्राम गाला निवासी विशाल उर्फ हरि नट पर गया। पुलिस टीम ने ग्राम गाला पहुंचकर सरपंच एवं स्थानीय गवाहों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया, जिन्होंने संदेही की पहचान विशाल उर्फ हरि नट के रूप में की।

 

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने अपेक्स बैंक एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदेह ग्राम गाला निवासी विशाल उर्फ हरि नट पर गया। पुलिस टीम ने ग्राम गाला पहुंचकर सरपंच एवं स्थानीय गवाहों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया, जिन्होंने संदेही की पहचान विशाल उर्फ हरि नट के रूप में की।

 

 

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि विशाल उर्फ हरि नट एक आदतन अपराधी है और चोरी के अन्य मामले में जिला जेल बैकुंठपुर में निरुद्ध है। साथ ही उसके साथी धर्मेन्द्र नट उर्फ धर्मेन्द्र मीणा के सक्रिय होने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद एसएसपी के निर्देशन पर पुलिस टीम ने जशपुर जिले में लगातार सात दिनों तक कैंप कर आरोपियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी।

 

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ग्राम झक्कड़पुर पहुंची, जहां पहचानकर्ताओं को सीसीटीवी फुटेज दिखाया गया। फुटेज में धर्मेन्द्र नट की पहचान होने के बाद उसकी तलाश तेज की गई। अंततः सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गांव के समीप खेत क्षेत्र में घेराबंदी कर धर्मेन्द्र नट को पकड़ लिया। उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

 

 

आरोपी ने पूछताछ में कबूला अपराध आरोपी धर्मेन्द्र मीणा उर्फ धर्मेन्द्र नट से पूछताछ में उसने अपने साथी विशाल उर्फ हरि नट के साथ मिलकर तमनार अपेक्स बैंक से निकले लोगों की रेकी करने और मौका पाकर डिक्की तोड़कर रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि 8 जून को प्रार्थी लोकेश्वर पटेल की मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर 2 लाख रुपये चोरी किए गए थे। चोरी की रकम का बंटवारा कर उसके हिस्से में आए एक लाख रुपये से उसने नई टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल खरीदी थी।

 

दो मोटरसाइकिल और औजार बरामदआरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, चोरी की रकम से खरीदी गई दूसरी नई अपाचे मोटरसाइकिल तथा डिक्की तोड़ने में उपयोग किए जाने वाले लोहे के औजार बरामद किए हैं। जप्त संपत्ति को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

धर्मेन्द्र मीणा उर्फ धर्मेन्द्र नट पिता मोहन लाल मीणा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम झक्कड़पुर, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ.ग.)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button