राज्य समाचार

हिट एंड रन कानून का देश भर मे विरोध..पेट्रोल पंपों में लगी लंबी लाइन….रसोई का बजट भी बिगड़ा

रायपुर। केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून का देश भर मे विरोध हो रहा है। परिणामस्वरूप ट्रकों के पहिए थम गए हैं और परिवहन कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों की वजह से पेट्रोल पम्पों में वाहनों की लम्बी कतारें आम हो गई हैं। प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों में लोगों की लंबी कतारे लगी। सबसे अधिक दुपहिया वाहन की कतार देखी गई। लोगों अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। आधे घंटे तक लोगों लाइन में खड़े रहे। इसके बावजूद भी कई लोगों को पेट्रोल नहीं मिल पाया। यहां तक की सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल से सब्जियां मंडी तक नहीं पहुंच पा रही है। जिसने लोगों का जायका भी बिगाड़ दिया है।

बात करें राजधानी रायपुर के पेट्रोल पम्पों मे धीरे धीरे गाड़ियों की कतारें लम्बी होती जा रही हैं। शहर के बाहरी छोर की अपेक्षा भीतर के पेट्रोल पम्पों मे भीड़ अधिक है। दुपहिया वाहनों की कतारें सबसे लम्बी हैं। ट्रांसपोर्ट संचालक कहते हैं कि यदि केंद्र सरकार ने इस नए कानून का हल शीघ्र नही निकाला तो आने वाले दिनों मे स्थिति और खराब हो सकती है और तेल की किल्लत के साथ साथ आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button