राज्य समाचार

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: कांडलापर्ती क्षेत्र से 5 किलो का IED और माओवादी डम्प बरामद

बीजापुर। जिले के भोपालपटनम् थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांडलापर्ती में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए विस्फोटक सामग्री और माओवादी डम्प बरामद किया है। केरिपु (CRPF) 214 वाहिनी कैम्प कांडलापर्ती एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान यह सफलता हासिल की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 दिसंबर 2025 को केरिपु 214 बटालियन एवं जिला बल द्वारा कांडलापर्ती क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान डी-माइनिंग कार्यवाही करते हुए कांडलापर्ती रोड से कुछ दूरी पर पगडंडी मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाया गया 5 किलोग्राम का IED बरामद किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए केरिपु 214 की बीडीडी (Bomb Disposal) टीम ने उक्त IED को मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।

IED निष्क्रियकरण के बाद आसपास के इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें माओवादियों का एक डम्प बरामद किया गया। डम्प से 20 नग पटाखे/सुतली बम, वायरलेस सेट की बैटरी, मोबाइल बैटरी एवं चार्जर, कार्डेक्स वायर, प्रेशर स्विच, माओवादी वर्दी, बिजली के तार, विभिन्न टूल्स, तिरपाल, माओवादी दस्तावेज एवं अन्य नक्सली सामग्री जब्त की गई।
सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की संभावित हिंसक योजना को समय रहते विफल कर दिया गया। पुलिस एवं सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से आगे भी सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button