राज्य समाचार

प्रदेश की जनआकांक्षाओं का सशक्त प्रतिफल है “संकल्प बजट 2026-27” : निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन

Spread the love

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत “संकल्प बजट 2026-27” को विकासोन्मुख, जनकेंद्रित और दूरदर्शी बताते हुए निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि यह बजट प्रदेश की सामूहिक आकांक्षाओं को दिशा देने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तैयार यह बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, समृद्ध और आधुनिक राज्य के रूप में स्थापित करने की ठोस कार्ययोजना है। इसमें ग्रामीण और शहरी विकास के मध्य संतुलन, पारंपरिक मूल्यों और अत्याधुनिक तकनीक का समन्वय, तथा सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक प्रगति का संतुलित स्वरूप स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।

 

प्रदेश की विकास यात्रा को संरचनात्मक गति देने के उद्देश्य से घोषित पाँच प्रमुख मुख्यमंत्री मिशन—मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन तथा मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन—राज्य की भावी दिशा तय करने वाले निर्णायक कदम हैं। इन पहलों के माध्यम से नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था, खेल प्रतिभाओं का सशक्त मंच, पर्यटन क्षेत्र में रोजगार विस्तार, आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण तथा युवाओं के लिए उद्यमिता के नए अवसर सुनिश्चित होंगे।

 

 

बजट में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए युवाओं की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों के लिए आयवर्धन, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, महिलाओं के आर्थिक अधिकारों को मजबूती, श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों का सुदृढ़ीकरण तथा कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार—इन सभी आयामों में संतुलित और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाया गया है।

 

 

जनजातीय अंचलों के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष बल इस बजट की समावेशी संवेदना को रेखांकित करता है। ग्राम सड़क संपर्क, जल संसाधन प्रबंधन, शहरी अधोसंरचना और निवेशोन्मुख वातावरण निर्माण के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक स्थिरता और तीव्र विकास की दिशा प्रदान करने की स्पष्ट रणनीति दिखाई देती है।

कोरबा नगर एवं जिले को मिली महत्वपूर्ण सौगातें

पार्षद  देवांगन ने कहा कि इस बजट में कोरबा नगर एवं जिले को सड़कों के निर्माण, उन्नयन, रेल ओवरब्रिज, ग्रामीण संपर्क मार्गों तथा शासकीय विद्यालय भवनों के निर्माण जैसी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

 

उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी तथा वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरबा को मिली ये सौगातें क्षेत्र की अधोसंरचना, शिक्षा और आवागमन व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगी।

 

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने विश्वास व्यक्त किया कि “संकल्प बजट 2026-27” प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक, जनोन्मुखी और विकासपरक बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button