राजनीतीराज्य समाचार

‘भाजपा और पुरंदेश्वरी की सोच फासीवादी है’- मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया

24.08.22| भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल मच गया है। उन्होंने कल कहा था, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शाप है। अगर उन्होंने सच बोला तो उनका सिर हजार टुकड़ों में बंट जाएगा। बुधवार को नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। डहरिया ने पूछा कि क्या यह मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई साजिश रची जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस से बात करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा, क्या मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई षड्यंत्र किया जा रहा है। जिस तरह से राजीव गांधी को बम से उड़ाया गया, वैसी कोई सोच है बीजेपी की। उन्होंने कहा, झीरम के नरसंहार में कांग्रेस ने अपनी एक पूरी पीढ़ी को खो दिया है। यह बयान बताता है कि भाजपा और पुरंदेश्वरी की सोच फासीवादी है। उन्होंने कहा, पुरंदेश्वरी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। कृषि,पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौब ने कहा, भाजपा की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान की हम निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उनके लिए आपत्तिजनक बयान देना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। चौबे ने कहा, पुरंदेश्वरी को अपने बयान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button