राज्य समाचार

कुसमुंडा खदान के पास पहुंचा हाथी, वन विभाग अलर्ट…

Spread the love

कोरबा। जिले में हाथियों का कहर जारी है। कुसमुंडा खदान के पास एक जंगली हाथी पहुंच गया है। हाथी नरईबोध गेवरा बस्ती के पास विचरण कर रहा है। ग्रामीणों और एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारियों में दहशत फैली हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक जंगली हाथी कुसमुंडा खदान के पास विचरण कर रहा है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। वह कभी भी खदान में प्रवेश कर सकता है और नुकसान पहुंचा सकता है। एसईसीएल के अधिकारियों ने वहां जाने से कर्मचारियों को मना किया है। संभव है कि, इस इलाके में धारा 144 लागु किया जा  सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
हाथी के आतंक के कारण खदान का काम प्रभावित हो गया है। वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जंगली हाथी को वहां से खदेड़ने की कोशिश में जुट गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button