राज्य समाचार

बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान

Spread the love

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क

बिलासपुर संवाददाता : शैलेन्द्र मिश्रा

बिलासपुर। प्रधानमंत्री. Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे “विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ बिलासपुर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ बिलासपुर के जिला संयोजक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं समाजसेवियों का आत्मीय सम्मान किया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक एवं समाजसेवी आर.के. कश्यप, सेवानिवृत्त लेखा अधिकारी दयालबंद निवासी, सेवानिवृत्त शिक्षक संतोष पांडेय (तेलीपारा) तथा सेवानिवृत्त व्याख्याता सी.पी. मिश्रा (गणेश चौक) के निवास पर पहुंचकर उन्हें शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

 

इस अवसर पर राजेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत एवं गरीब कल्याण से जुड़े विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश ने इन वर्षों में विकास, सुशासन और जनविश्वास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

 

 

कार्यक्रम में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक विद्यानंद साहू, वेदांत शुक्ला, कोषाध्यक्ष भूषण प्रसाद पाण्डेय, राम मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, समाज के प्रति उनके योगदान और शिक्षा क्षेत्र में उनकी सेवाओं को सम्मानित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। उपस्थित जनों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सम्मान और संवाद का सकारात्मक प्रयास बताया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button