राज्य समाचार

अप्पू गार्डन में अनोखा आयोजन : लड्डुओं से तौले गए मंत्री लखनलाल देवांगन

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी, श्रम, एवं उद्योग मंत्री व नगर विधायक लखनलाल देवांगन का जन्मदिन इस बार खास अंदाज में मनाया गया। जिलेभर में बधाइयों के बीच अप्पू गार्डन के समीप आयोजित कार्यक्रम ने सभी का ध्यान खींच लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

भाजयुमो के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष उमेश यादव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सबसे खास बात रही कि मंत्री को लड्डुओं से तौला गया। जैसे ही आयोजन शुरू हुआ, पूरा माहौल उत्सव में बदल गया और मौजूद लोगों ने तालियों के साथ इस अनोखे सम्मान का स्वागत किया।

 

 

उमेश यादव ने कहा कि लखनलाल देवांगन एक कर्मठ, सरल और जनप्रिय नेता हैं, जिनके नेतृत्व में कोरबा में विकास की नई दिशा दिख रही है। उनका जन्मदिन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का दिन है।

 

 

कार्यक्रम में मौजूद युवाओं और समर्थकों ने मंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मंत्री की योजनाएं युवाओं को नई दिशा दे रही हैं और उनके कार्यों की सराहना पूरे छत्तीसगढ़ में हो रही है।

 

 

मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रेम ही उनकी ताकत है, जो उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कोरबा के विकास और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प दोहराया।

 

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता, भाजपा समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। अंत में सभी को लड्डू व प्रसाद वितरण किया गया और पूरा माहौल एक जनउत्सव में बदल गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button