राज्य समाचार

धरडा पावटी को बड़ी सौगात — आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र पर नर्सिंग व मेडिकल सेवाएं शुरू करने के आदेश जारी

Spread the love

जालोर। क्षेत्र के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र धरडा पावटी में नर्सिंग एवं मेडिकल सेवाएं शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इस महत्वपूर्ण निर्णय से अब ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा नर्सिंग स्टाफ, दवाइयों एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की मांग की जा रही थी, जिसे अब विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

 

भाजपा जालोर ग्रामीण मण्डल के मंत्री ललित कुमार माली के प्रयास रंग लाए, जिसके चलते यह महत्वपूर्ण स्वीकृति मिल पाई है।
इस संबंध में जालोर विधायक जोगेश्वर जी गर्ग (मुख्य सचेतक, कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार) के प्रयासों को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके निरंतर प्रयासों से क्षेत्र को यह बड़ी सौगात मिली है।

 

 

आदेश के अनुसार उप स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति, दवाइयों की उपलब्धता एवं अन्य चिकित्सा सुविधाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएंगी, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

 

स्थानीय जनप्रतिनिधि वार्ड पंच गीता देवी एवं ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही सेवाएं पूर्ण रूप से शुरू हो जाएंगी।

जारीकर्ता:
ललित कुमार माली
भाजपा जालोर ग्रामीण मण्डल मंत्री
ग्राम पंचायत लेटा, जालोर ग्रामीण

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button