राज्य समाचार

युवा भाजपा नेता मनोज यादव को बनाया गया उपाध्यक्ष, दर्री मंडल में भाजपा को मिली और मजबूती

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मनोज यादव को पिछड़ा वर्ग का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा –  मनोज यादव इससे पहले युवा मोर्चा व भाजपा में मंडल महामंत्री के रूप में पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही मनोज यादव खास तौर पर दर्री क्षेत्र में युवाओं व आम लोगों में अच्छी पैठ रखते है, महामंत्री के रूप में मनोज यादव अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं।

 

मनोज यादव की नई जिम्मेदारी को पार्टी की एक रणनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाएगी। भाजपा के मंडल महामंत्री रहते हुए उन्होंने विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया और पार्टी का दर्री क्षेत्र में संगठन को मजबूत किया।

मनोज यादव की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल से कोरबा जिले में भाजपा का प्रदर्शन और बेहतर होगा।मनोज यादव ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विकास और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button