राज्य समाचार

CG Budget 2023: प्रदेश के तमाम तहसीलों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Spread the love

तहसील दफ्तरों का भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है. यहां एक-एक कागज के लिए आम जनता को रिश्वत देनी पड़ती है. लेकिन बजट 2023 में की गई एक घोषणा के बाद काफी हद तक इस पर लगाम लगने वाला है.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने CG Budget 2023 में घोषणा की है कि प्रदेश के तमाम तहसीलों में 2 करोड़ 20 लाख रुपए के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. हालांकि ये सुरक्षा की दृष्टि से लगाने की घोषणा की गई है. लेकिन प्रदेश के तमाम तहसीलों में सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद काफी हद तक करप्शन पर रोक लगेगी.

बजट में 7 नई तहसीलों की भी घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है. इसमें भोथिया जिला-सक्ती, कुकदुर जिला-कबीरधाम, बागबहार जिला-जशपुर, दाढ़ी जिला-बेमेतरा, सरसीवां जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़, कुमरदा जिला-राजनांदगांव और फिंगेश्वर जिला-गरियाबंद का गठन किया जायेगा. इसके लिए बजट में 98 नवीन पदों के सृजन का भी प्रावधान है.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button