राज्य समाचार

आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने छात्र पर किया टंगिया से हमला बच्चे को आई गंभीर चोट : आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

कोरबा । छुरी में प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने शराब के नशे में छात्र पर टंगिया से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गनीमत रही कि छात्र को स्थाई क्षति नहीं पहुंची. छात्र को उपचार के बाद उसके पिता घर ले गए. मामला सामने आने के बाद छुरी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने ट्राइबल एसी (सहायक आयुक्त) से रसोइए के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

घटना कोरबा के छुरी स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास की है, जहां रसोइए और चपरासी का काम करने वाले केसर दुबे ने छठवीं कक्षा के छात्र पर पुष्पेंद्र कंवर पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया, जिसे छात्र की आंख के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट आई. अस्पताल में इलाज के बाद छात्र को उसके माता-पिता घर ले गए

 

 

 

बताया जाता है कि छात्रावास अधीक्षक के छुट्टी पर होने का फायदा उठाकर रसोया बच्चों को प्रताड़ित कर रहा था. यही नहीं रसोइए पर मारपीट और अवैध वसूली का भी आरोप है. अधीक्षक की शिकायत पर रसोइया को कटघोरा पुलिस हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है.

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button