राज्य समाचार
मनोहर गौशाला ट्रस्टी ने राज्यपाल को पहनाई गोबर से निर्मित वैदिक माला

रायपुर । मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने सपरिवार राज्यपाल रमेन डेका से उनके राजभवन स्थित निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच गौसंवर्धन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक गतिविधियों को लेकर आत्मीय चर्चा हुई।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
डॉ. अखिल जैन ने राज्यपाल को पंच गव्य एवं गोबर से निर्मित वैदिक गोबर की माला पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। साथ ही गौ आधारित उत्पादों के महत्व की जानकारी दी। राज्यपाल ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए गौशालाओं के सामाजिक और पर्यावरणीय योगदान को महत्वपूर्ण बताया। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ।
Live Cricket Info