राज्य समाचाररोचक तथ्य

बिलासपुर में गरमाया सोशल मीडिया पोस्ट का विवाद : ठाकुर राम सिंह के समर्थन में उतरे संत कालीचरण महाराज, बोले – हिंदू समाज के साथ अन्याय हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

सरकंडा थाना में दर्ज एफआईआर के बाद बढ़ी हलचल • संत कालीचरण महाराज ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल • कई हिंदू संगठनों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर दर्ज एफआईआर का मामला अब तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू संगठन से जुड़े ठाकुर राम सिंह के खिलाफ सरकंडा थाना में दर्ज प्रकरण ने अब सामाजिक और धार्मिक बहस का रूप ले लिया है। इस पूरे मामले में अब संत कालीचरण महाराज की एंट्री के बाद विवाद और भी गर्मा गया है। संत कालीचरण महाराज ने खुलकर ठाकुर राम सिंह के समर्थन में उतरते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और चेतावनी दी है कि यदि हिंदू समाज के किसी व्यक्ति के साथ अन्याय हुआ तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

दरअसल, सरकंडा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जानकारी के अनुसार इस पोस्ट को लेकर एक धर्म विशेष के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी और आरोप लगाया था कि पोस्ट से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

शिकायत मिलने के बाद सरकंडा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हिंदू संगठन से जुड़े ठाकुर राम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इस बीच जैसे ही इस मामले की जानकारी धार्मिक और सामाजिक संगठनों तक पहुंची, शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया। इसी क्रम में बिलासपुर पहुंचे संत कालीचरण महाराज ने भी इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के व्यक्ति के साथ अन्याय होना स्वीकार नहीं किया जा सकता। यदि हिंदू समाज के किसी व्यक्ति को बेवजह परेशान किया गया या उसके साथ अन्याय किया गया तो हिंदू समाज चुप नहीं बैठेगा।

संत कालीचरण महाराज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को लेकर प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि आज समय है कि समाज सजग और संगठित रहे ताकि किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई जा सके।

संत कालीचरण महाराज के इस बयान के बाद बिलासपुर में राजनीतिक और सामाजिक हलचल भी तेज हो गई है। कई हिंदू संगठनों ने भी ठाकुर राम सिंह के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठनों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते समय पूरी जांच और तथ्यों को सामने लाना जरूरी है।

इस पूरे घटनाक्रम में सामाजिक सेवक चीना पांडे, कोरबा के अंकित पांडे तथा हिंदू संगठन के प्रदेश प्रभारी दिनेश मिश्रा सहित कई संगठनों ने ठाकुर राम सिंह के समर्थन में अपनी बात रखी है। इन लोगों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति के साथ अन्याय किया गया तो समाज इसके खिलाफ आवाज उठाएगा।

वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी और उसी आधार पर कानून के तहत

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button