राज्य समाचार

कुंभ कल्प मेला के आठवें दिन राजिम कुंभ कल्प में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़, मेले की बढ़ी रौनक

 

गरियाबंद । राजिम कुंभ कल्प मेला की रौनक अपने चरम पर पहुंच गई है। माघ पूर्णिमा 1 फरवरी से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प मेला के आठवें दिन रविवार को त्रिवेणी संगम एवं नवीन मेला मैदान में श्रद्धालुओं और मेलार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण अन्य दिनों की तुलना में भीड़ कहीं अधिक रही, जिसकी झलक शनिवार से ही देखने को मिली। देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर भगवान श्रीराजीवलोचन एवं पंचमुखी कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन किए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

इस दौरान संगम तट से लेकर मेला क्षेत्र तक श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कुंभ कल्प मेला क्षेत्र में त्रिवेणी संगम स्नान, मंदिर दर्शन, लक्ष्मण झूला, मीना बाजार, सांस्कृतिक मंच, मुख्य महोत्सव मंच, संभागीय सरस मेला, चारधाम यात्रा, राम वनगमन पथ, शासकीय स्टॉल, साधु-संतों की कुटिया, यज्ञशाला एवं भोग-भंडारा श्रद्धालुओं के प्रमुख आकर्षण बने रहे। दिनभर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मेला क्षेत्र में घूमते नजर आए और जमकर खरीदीदारी भी की।

 

महानदी की महाआरती से सजा संगम तट  : 

त्रिवेणी संगम में प्रतिदिन भव्य महानदी महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसे गंगा आरती के नाम से भी जाना जाता है। साध्वी प्रज्ञा दीदी के मुखारविंद से प्रतिदिन शाम 7 बजे महाआरती संपन्न हो रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आरती में शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं, जिससे मेला क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और अधिक प्रबल हो गया है।

मीना बाजार और सरस मेला में रही भारी भीड़  : 

नवीन मेला मैदान में इस बार दो स्पेशल मीना बाजार लगाए गए हैं, जो मेलार्थियों के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं। लगभग 8 एकड़ में फैले मीना बाजारों में आकर्षक झूले, क्राफ्ट बाजार, मौत का कुआं, जलपरी शो, जंगल के जानवरों की प्रदर्शनी एवं वैष्णोदेवी झांकी लोगों को खासा लुभा रही है। वहीं आजीविका मिशन के तहत आयोजित संभागीय सरस मेला में बिहान समूह की दीदियों द्वारा शुद्ध एवं ताजा सामग्री का विक्रय किया जा रहा है। जिले के महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। बिहान दीदियों का कहना है कि यह योजना उनके लिए वरदान साबित हो रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही है।

 

तीन मंचों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम  

 

राजिम कुंभ कल्प मेला में इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तीन अलग-अलग मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं, वहीं नवीन मेला क्षेत्र के स्थानीय मंच और पुराने महोत्सव स्थल नदी मंच पर प्रदेश के कलाकार छत्तीसगढ़ की लोककला, लोकगीत, लोकसंगीत और लोकनृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। कलाकारों को मिल रहे उत्साहपूर्ण प्रतिसाद से मेला परिसर उल्लास से सराबोर नजर आ रहा है।

शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र  

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button