राज्य समाचार

BREAKING : मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे थे भक्तों, चलती गाड़ी में लगी आग, 4 बच्चों सहित 14 लोगों की …….

बालोद – सड़क पर चलती गाड़ी में भीषण आग लग जाने से दहशत फैल गई. जिस समय गाड़ी में आग लगी, उस समय उसमें 14 लोग सवार थे. सभी नवरात्रि के मौके पर डोंगरगढ़ गए थे. वहां से वापसी के दौरान तरौद गांव के पास गाड़ी में अचानक आग लग गई

गाड़ी से अचानक निकलने लगा धुआं: नवरात्र के मौके पर छत्तीसगढ़ सहित आस पास के राज्यों से भी लोग डोंगरगढ़ पहुंचते हैं. आज नवरात्रि का तीसरा दिन है. इन नौ दिनों में लाखों भक्त मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ जाते हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुरी के 14 भक्तों ने भी बम्लेश्वरी मां के दर्शन की सोची और सोमवार को डोंगरगढ़ पहुंचे. वहां से वापसी के दौरान उनकी गाड़ी में अचानक धुआं उठने लगा. धुआं उठता देख बिना देर किए सभी गाड़ी से उतर गए. जिससे सभी 14 लोगों की जान बच गई. इनमें 4 बच्चे भी शामिल थे.

जान बची, सामान जलकर खाक: बीच सड़क पर गाड़ी में आग लगने के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई. गाड़ी में सवार लोगों ने बताया कि गाड़ी में आग लगने के बाद वे जैसे तैसे अपनी जान बचाने में सफल रहे लेकिन उनका पूरा सामान, मोबाइल जलकर खाक हो गया.

इसी बीच लोगों ने बालोद पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खाली कराया. गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button