राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बने व्यास पाठक

 

रायपुर– छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार, को रायपुर स्थित सालिम हॉस्टल में दोपहर 1 बजे आयोजित की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे एवं IFWJ के पर्वेक्षक राष्ट्रीय सचिव शिव शंकर सोनपिपरे के निर्देशन में सदस्यों की सलाह पर किया गया।

 

 

बैठक में संगठन के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कुलवंत सलूजा, राजेश मिश्रा, बसंत सचदेव, आशीष कंठले, ममता सिंह, विप्लव दत्ता, सोनकुमार सिन्हा, एन के सिन्हा, उमाशंकर दिवाकर, तामेश्वर खरे, राजेन्द्र कुमार पालीवाल, रामकुमार टंडन, अमित कुमार मिश्रा, हरीश तिवारी, आशीष जैन, प्रीतलाल कुर्रे एवं नागेन्द्र वर्मा शामिल थे।

पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना रहा।पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करना रहा।

 

बैठक में सर्वसम्मति से व्यास पाठक को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।

संगठन को और अधिक सशक्त बनाना

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

 

दुबे ने ये भी कहा कि आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन रूपरेख तैयार कराने की योजना बनाई गई। सभी पदाधिकार एव सदस्य व्यास पाठक के नेतृत्व में कार्य करते हुए संगठन को गति प्रदान करेंगे

 

. निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने व्यास पाठक ने सभी सदस्यों को अश्वस्त करते हुए कहा कि वे सदैव पत्रकार हित एव संगठन हिट में कार्य करेंगे। और छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन को देश और प्रदेश में एक उच्च मुकाम तक पहुचाएंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button