राज्य समाचार

CG NEWS : गर्भवती महिला की जहर खाने से मौत, ससुराल वालों पर जहर देने का आरोप

Spread the love

सक्ती-  जिले मे गर्भवती महिला की जहर खाने से मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि महिला के ससुराल वाले उसे आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी 16 मई 2019 को हुई थी। दंपती का एक चार साल का बच्चा भी है। अभी महिला तीन महीने की प्रेग्नेंट थी। रायगढ़ जिले के ग्राम सेंद्रीपाली निवासी छोटी बाई पटेल की शादी सक्ती जिले के ग्राम सिंघनसरा निवासी उमाशंकर पटेल से 16 मई 2019 को हुई थी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

शुक्रवार को उमाशंकर अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने गया था, लेकिन वह मायके में नहीं रुकी और वापस आ गई। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात दोनों अपने घर पहुंचे। रात 9 बजे छोटी ने अपने भाई को फोन कर अपने पति के साथ विवाद होने की जानकारी दी। उसके बाद महिला के भाई ने फिर फोन किया तो उमाशंकर ने विवाद नहीं हो रहा है कहते हुए फोन को काट दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button