राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

दुर्ग में दो समुदाय के बीच दंगा भड़काने की कोशिश:सतनामी समाज के मंदिर में लगाया दूसरे समुदाय का झंडा, CCTV में तीन आरोपी कैद

दुर्ग शहर के कातुल बोर्ड इलाके में स्थित सतनामी समाज के मंदिर के ऊपर दूसरे समुदाय का झंडा लगा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी के मुताबिक 12 जुलाई की देर रात कुछ युवक मंदिर में दाखिल होकर ऊपर चढ़े और वहां झंडा लगाकर भाग गए।

पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। फुटेज में युवक काफी दूर से दिखाई दे रहे हैं इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। पहचान होने के बाद मामला दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
मंदिर से बाहर निकलते तीनों युवक सीसीटीवी में कैद, पहचान नहीं होने से गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
मंदिर से बाहर निकलते तीनों युवक सीसीटीवी में कैद, पहचान नहीं होने से गिरफ्तारी नहीं हो पाई।

28 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
मोहन नगर पुलिस के मुताबिक घटना 12-13 जुलाई की देर रात 1 बजे की है। सतनामी समाज के लोगों ने कार्रवाई के लिए आवेदन भी दिया है। पुलिस 48 घंटे बीत जाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं कर सकी है। इस बारे में मोहन नगर थाना प्रभारी के मुताबिक उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार कुछ संदिग्धों की पहचान की है। थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब तक पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने निकाला था फ्लैग मार्च।
छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने निकाला था फ्लैग मार्च।

जिले में इस तरह की दूसरी घटना
मानव अधिकार परिषद दुर्ग के जिला उपाध्यक्ष नदीम खान का कहना है कि राज्य में चुनाव सिर पर हैं। छावनी थाने में इस तरह की घटना घट चुकी है। पुलिस को माहौल शांत कराने के लिए फ्लैग मार्च निकालना पड़ा था। नदीम का आरोप है कि यह राजनीतिक पार्टी के संरक्षण में राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में जांच कर जल्द आरोपियों को पकड़ें और आरोपियों और उन्हें सह देने के वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button