राज्य समाचार

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कोरबा की प्रीति स्वर्णकार जिला अध्यक्ष नियुक्त

संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद, जिले में कार्यकर्ताओं में उत्साह

कोरबा । भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही प्रदेशभर में महिला मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जारी सूची में कोरबा जिले से प्रीति स्वर्णकार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रीति स्वर्णकार लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकारों और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में निरंतर कार्य करती रही हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि एक कर्मठ, समर्पित और संगठननिष्ठ कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने से कोरबा जिले में महिला मोर्चा और अधिक सशक्त होगा।

उनके अनुभव और कार्यशैली से महिला कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी, वहीं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में भी प्रभावी भूमिका निभाई जा सकेगी।

घोषणा के बाद कोरबा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन से छत्तीसगढ़ में भाजपा की जड़ें और मजबूत होंगी।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार को जिलेभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। कार्यकर्ताओं ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठनात्मक मजबूती के साथ समाज में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button