राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरेंरोचक तथ्य

नई दिल्ली में कोरबा की महापौर संजू राजपूत को मिला इंडिया प्राइड अवॉर्ड, राजधानी में छाया कोरबा का परचम — मेयर ने जनता के सहयोग को बताया सबसे बड़ी ताकत

Spread the love

कोरबा, 26 नवंबर 2025।
कोरबा नगर निगम की महापौर संजू राजपूत ने स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व और परिणामकारी कार्यों की बदौलत इंडिया प्राइड अवॉर्ड हासिल कर कोरबा का नाम राष्ट्रीय पटल पर उज्ज्वल कर दिया। 25 नवंबर को नई दिल्ली में एक प्रतिष्ठित मीडिया समूह द्वारा आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में देशभर से आए कई दिग्गज हस्तियां शामिल रहीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महापौर पद संभालते ही संजू राजपूत ने शहर में स्वच्छता को अभियान की तरह नहीं, बल्कि एक जनांदोलन की तरह आगे बढ़ाया। उनके नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष स्वच्छता अभियान का असर कुछ ही महीनों में पूरे शहर में खुलकर दिखने लगा। नतीजा—स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम कोरबा ने पूरे देश में आठवां स्थान हासिल किया, जो कि छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश में कोरबा की दमदार उपस्थिति का प्रमाण है।

सम्मान मिलने के बाद महापौर संजू राजपूत ने इसे अपनी नहीं, बल्कि पूरे शहर की उपलब्धि बताते हुए कहा कि निगम आयुक्त आईएएस आशुतोष पांडे के नेतृत्व, उनके व्यवस्थित प्लानिंग और लगातार मॉनिटरिंग ने कोरबा को “साफ-सुथरी सिटी” बनाने के मिशन को रफ्तार दी। स्वच्छता प्रभारी संजय तिवारी, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों-भाइयों और शहर की जागरूक जनता ने इस उपलब्धि में अपना-अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा—
“दिल्ली में मिला यह पुरस्कार मेरी नहीं, कोरबा की जनता का सम्मान है। शहर को स्वच्छ रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी लोगों ने खुद निभाई है। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का तहेदिल से आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने नगर निगम को हर स्तर पर सहयोग देकर विकास की गति बढ़ाई।”

महापौर ने आगे कहा कि कोरबा की जनता का मंत्र—“ना गंदगी करूंगी, ना करने दूंगी—ने पूरे स्वच्छता अभियान को मजबूती दी और शहर को देश के अग्रणी स्वच्छ नगरों की सूची में लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले सर्वेक्षणों में कोरबा इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेगा, क्योंकि टीमवर्क, जनसहभागिता और प्रशासनिक संकल्प—तीनों मिलकर शहर को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।

अंत में उन्होंने शहरवासियों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“कोरबा की जनता ने भरोसा, सहयोग और जिम्मेदारी—तीनों निभाए। यही कारण है कि आज हमारा शहर राष्ट्रीय मंच पर चमक रहा है। यह सम्मान जनता के संकल्प, स्वच्छता कर्मियों की मेहनत और नगर निगम की टीम की कार्यकुशलता का परिणाम है। मैं कोरबा के हर नागरिक को दिल से धन्यवाद देती हूं।”

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button