राज्य समाचार

कुसमुंडा में गुरुपर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन…

Spread the love
श्रद्धा, सेवा और भक्ति के रंग में डूबा रहा नगर — पंच प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा निकली, हुआ गतका प्रदर्शन और अटूट लंगर

कोरबा । सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शनिवार को कुसमुंडा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से भाग लिया।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा कुसमुंडा से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुआ। शोभायात्रा के दौरान ‘जो बोले सो निहाल… सत श्री अकाल’ के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालु गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बहुरंगी पुष्पों से सजी पालकी के समक्ष श्रद्धाभाव से शीश नवाते चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की वर्षा कर संगत का स्वागत किया गया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

गतका दल द्वारा पारंपरिक शस्त्रकला का अद्भुत प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। मार्ग पर सेवादारों ने साफ-सफाई एवं पुष्पवर्षा की सेवा निभाई।

गुरुद्वारा सिंह सभा कुसमुंडा के प्रधान सुरजीत सिंह हैप्पी ने बताया कि गुरु नानक देव जी का जीवन सत्य, सेवा और समानता का प्रतीक है। उनके उपदेश आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं। इसी उद्देश्य से प्रकाश पर्व का आयोजन किया गया, ताकि उनके संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सकें।

नगर कीर्तन के उपरांत गुरुद्वारा परिसर में अरदास की गई और अटूट लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button