राज्य समाचार

मंत्री केदार कश्यप पर मारपीट का आरोप, विपक्ष ने की बर्खास्तगी की मांग

Spread the love

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर से गरमाहट आ गई है। वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप पर सर्किट हाउस के कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगा है। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार घटना जगदलपुर सर्किट हाउस की है। बताया जा रहा है कि मंत्री कश्यप दौरे से लौटकर पहुंचे तो कर्मचारियों ने समय पर गेट नहीं खोला। इसी बात से नाराज़ होकर मंत्री ने कथित तौर पर कर्मचारियों से अभद्रता की और कमरे में बुलाकर मारपीट की।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने तीखा रुख अख्तियार किया है। पार्टी ने आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में पुतला दहन करने का ऐलान किया है और मुख्यमंत्री से मंत्री कश्यप को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने कहा “मंत्री कश्यप ने कर्मचारी को न केवल गाली दी बल्कि हाथ भी उठाया। मोदी को गाली देने पर बिहार बंद कराया गया था, तो अब केदार कश्यप को क्यों बचाया जा रहा है? मुख्यमंत्री साय को उन्हें तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।”

वहीं, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने सहयोगी का बचाव करते हुए कहा कि विपक्ष मंत्री कश्यप को बदनाम करने की साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा, “केदार कश्यप सुलझे और गंभीर व्यक्ति हैं। कांग्रेस का यह आरोप उनकी गलत मानसिकता का परिचायक है।”

अब देखना होगा कि इस राजनीतिक विवाद में सरकार क्या रुख अपनाती है और क्या मंत्री कश्यप के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या मामला सियासी बयानबाज़ी तक ही सीमित रह जाता है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button