राज्य समाचार

NHM हड़ताल: सरकार ने जारी किया नया नियुक्ति पत्र, ड्यूटी पर लौटने की अपील

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की हड़ताल 29वें दिन भी जारी है। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों को लेकर अब सरकार ने नया कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों को नया नियुक्ति पत्र जारी कर ड्यूटी पर लौटने की अपील की है।

सरकार ने पहले ही हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त करने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद अब विभाग ने ताज़ा नियुक्ति पत्र जारी कर कर्मचारियों से सेवाओं में लौटने का अनुरोध किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंत्री का बयान

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, “1 महीने से सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, कर्मचारियों को अब काम पर वापस आना चाहिए। जो मांगें पूरी हो सकती थीं, उन्हें स्वीकार कर आदेश जारी कर दिया गया है। सरकार आगे भी सुनवाई करेगी।”

पांच मांगों पर मुहर, फिर भी जारी हड़ताल

सरकार ने कर्मचारियों की पांच मांगों को मानकर आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन कर्मचारी अब भी आर-पार की लड़ाई पर अड़े हुए हैं। कई कर्मचारी अपने बच्चों के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।

अब निगाहें कर्मचारियों पर

अब देखना होगा कि नए नियुक्ति पत्र जारी होने और आंशिक मांगें पूरी होने के बाद क्या एनएचएम कर्मचारी काम पर लौटते हैं या आंदोलन जारी रखेंगे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button