राज्य समाचार

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में डीजे, पाऊच हथियार ले जाने पर रहेगी पाबंदी ,स्वच्छता का संदेश देंगे…. मुस्लिम समाज,,पर्व को लेकर उसकी देन कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय…

बिलासपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। बिलासपुर उसकी देन कमेटी के तत्वाधान में 1500वे साल हुजूर के पैदाइश के मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी विशेष रूप से मनाने के लिए आज उसकी देन कमेटी की बैठक हुई।

जिसमें समिति के पदाधिकारी ने यह तय किया है कि जुलूस एवं जलसा में किसी प्रकार का डीजे , पानी पाउच, महिलाएं, 10 साल की ऊपर से उम्र की बच्चियोंको आने में एवं किसी प्रकार का हथियार,लाने पर पाबंदी रहेगी। साथ ही कमेटी ने यह भी तय किया है कि जुलूस एवं जलसा में आतिशबाजी से परहेज़ करना है। जुलूस के दौरान बाइक, एवं कार, छोटी गाड़ियां,आटो रिक्शा को जुलूस के बीच नहीं लाया जाए।यातायात व्यवस्था किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो इसके लिए कमेटी के पदाधिकारी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्वच्छता का संदेश भी देंगे। 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आज इसी संदर्भ में उसकी देन कमेटी की एक बैठक हुई जिसमें बिलासपुर एवं आसपास के सभी मस्जिदों के मदरसों के मुदररीस शहर के गणमान्य नागरिकों की संयुक्त बैठक मगरपारा स्कूल के प्रांगण में रखी गई। उसकी देन कमेटी के सरपरस्त एस ए कादिर, कमेटी के अध्यक्ष युसूफ हुसैन बंटी, संयोजक शेख नजीरुद्दीन, ब काफी संख्या में समाज के प्रमुख जन उपस्थित थे।

 

एस ए कादिर ने कहा है कि ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को कामयाब बनाने के लिए के लिए सभी से सहयोग की अपील करते हुए अपनी बात रखी । उसके बाद कमेटी के संयोजक शेख नजीरुद्दीन ने विस्तार से जुलूस एवं जलसा के बारे से जानकारी दी, एवं विचार रखा। साथ ही हुसैनी मस्जिद के पेश इमाम जहिर आगा, मौलाना कारी शब्बीर, युसूफ हुसैन बंटी, आबिद अखतारी, जावेद मेमन, शाहरुख खान, समद आगा, अधिवक्ता खुर्शीद, वकील भाई, हबीब मेमन, जहूरअली, पार्षद अब्दुल इब्राहिम, आदिल भाई, अलीम अंसारी नेभी जुलूस के संदर्भ में अपने विचार रखें।

हर साल की तरह इस बार भी उसकी दिन कमेटी के तत्वाधान में सत्यम चौक से दोपहर 2:00 बजे जुलूस निकाला जाएगा जोकी अग्रसेन चौक लिंक रोड सत्यम ए सीएमडी कॉलेज चौक, तार बाहर,शिव टाकीज चौक गांधी चौक, जूना बिलासपुर , गोल बाजार पहुंचेगा यहां पर यहां पर असर की नमाज मदीना मस्जिद गोल बाजार में अदा की जाएगी।

तत्पश्चात जुलूस सदर बाजार होते हुए देवकीनंदन चौक राजेंद्र नगर चौक होते हुए लिंक रोड से सिविल लाइन थाना के सामने से गुजरते हुए ईदगाह पहुंचेगी जहां पर परचम गोसाई की रस्म अदा की जाएगी। तत्पश्चात मगरिब की नमाज अदा की जाएगी। नमाज के बाद मुक्तसर तकरीर होगी और जुलूस का समापन होगा।

आज की बैठकमें मैं बोहरा समाज से, अशफाक टाटा, अशरफ भारमन, शिया समाज से नज्जू अली, सफदर अली, ईरानी समाज से सरदार दिल शेर अली, जाकिर अली, मेमन समाज से अशरफ मेमन, अनवर सेखानी, तेली समाज से रमजान गौरी, फैयाज राजा, सफी सबरीन, राजेंद्र नगर से मिर्जा शोएब बेग, मोइनुद्दीन, आसिफ खान, तारबाहर से, हाजी निषाद, एस रेड्डी कार्टर, यासीन कुरैशी, जूनी लाइन से नदीम बख्श, सज्जू वसीम बैग, सिरगिटटी झोपड़ा पारा से मुत्तावल्ली रियाज, जफर फारुकी, मोमिन खान, राजकिशोर नगर से मोहम्मद रजा खान, अशरफ हुसैन, हजल मेमन, टिकरापारा से शाहरुख खान, नाजिम खान, तैगी कमेटी से फिरोज अहमद अहमद, इब्राहिम भाई, यदुनंदन नगर से समीद भाई, अब्दुल वहाब, शाहिद भाई, लाल खदान से शाहिद मोहम्मद, इमरान, सरफरोश, उसलापुर से हफीज खान नासिक बैग, चुचुहिया पारा से मोहम्मद इरफान, मोहम्मद शरीफ, शमसुद्दीन, पुलिस लाइन से मोहम्मद गुलफाम, विक्की, पुलिस लाइन से मोहम्मद गुलफाम विकी, तैयबा चौक सुननी क्लब से खालिद खान सैयद सज्जाद, अब्दुल कादिर, तोरवा से इकबाल हक, छन्नै, अहमद भाई, मंगला से सलामुद्दीन, बबली खान रफीक खान, जूना बिलासपुर से नासिर नवाब, भारतीय नगर से एम एच रहमान, देवरी खुर्द से मोहम्मद रियाज सहित कमेटी के अबरार बाबा, सिटीमैन जफर भाई, नईम भाई, इंसान अली बब्बू, शेरू पेंटर, अब्दुल रज्जाक बड़े, मुस्ताक उद्दीन गुड्डू, प्यारू भाई, दुलारे, हाजी शमी, अखलाक, आरिफ बेग, मौलाना मजहर, जफर आगा प्यारे, महफूज भाई ,हाजी राजू, कलीम ऑटो, राजू लाल, शाहिद काफी संख्या में कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी कमेटी के संयोजक शेख नजीरुद्दीन ने दी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button