15/04/2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पुलिस परेड ग्राउंड पर अंतिम रिहर्सल

0
_gg1

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया व्यवस्थाओं का अवलोकन

 

गरियाबंद (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आज अंतिम रिहर्सल सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका जिला पंचायत सीईओ  प्रखर चन्द्राकर ने निभाई।

उन्होंने राष्ट्र ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस दौरान कलेक्टर  बी.एस. उइके और पुलिस अधीक्षक  निखिल राखेचा भी मौजूद रहे। कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अंतिम रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर  उइके ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण पश्चात पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। परेड कमांडर के मार्गदर्शन में प्लाटूनों ने परेड का प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। निरीक्षण में कलेक्टर  उइके ने समारोह स्थल में अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था, पार्किंग के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों के लिए भी बैठक व्यवस्था का जायजा लिया।

 

उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान मंच संचालन भी बेहतर ढंग से हो सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर  प्रकाश राजपूत,  नवीन भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र चन्द्राकर सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के जवान एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News