राज्य समाचार

शासन की योजनाएं अब हर हाथ

Spread the love

समाधान शिविर में जनमन पत्रिका का वितरण

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बलरामपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  सुशासन तिहार में लगाए जा रहे समाधान शिविर में राज्य शासन द्वारा प्रतिमाह प्रकाशित जनमन पत्रिका का वितरण किया गया। राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाएं, सरकारी एवं गैर सरकारी महत्वपूर्ण सूचनाएं, छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा अन्य जानकारियां पत्रिका के माध्यम से प्रकाशित की जाती हैं। शासन की महत्वपूर्ण गतिविधियां, योजनाएं ,सूचनाएं अंतिम जन तक पहुंचे, इसी उद्देश्य के साथ समाधान शिविर में जनमन पत्रिका का वितरण किया जा रहा है। मजबूत सूचना तंत्र के इस दौर में भी नागरिकों को महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती है, ऐसे में जनमन के माध्यम से शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की सूक्ष्म एवं महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो रही है। समाधान शिविर में पहुंची महिलाओं ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारियां हमें जनमन से प्राप्त होती है। सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान तथा उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी हमें प्रोत्साहित करती हैं। युवक-युवतियों का कहना है कि जनमन न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है बल्कि बौद्धिकता और रचनात्मकता के विकास के साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति को जानने और समझने का महत्वपूर्ण साधन भी है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button