राष्ट्रीय खबरें

विभाजन के दर्द को कभी भुला नहीं सकेगा देश : शाह

नई दिल्ली (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश विभाजन के इतिहास और दर्द को कभी भुला नहीं सकेगा। श्री शाह ने गुरुवार को यहां विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की विभीषिका में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

केन्द्रीय गृह मंत्री ने बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा , देश के विभाजन और उसकी त्रासदी के शिकार लोगों के दर्द को याद कर संवेदना व्यक्त करने का दिन है। इस दिन कांग्रेस ने देश को टुकड़ों में बांटकर मां भारती के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई।

विभाजन के कारण हिंसा, शोषण और अत्याचार हुए, और करोड़ों लोगों ने विस्थापन झेला। मैं उन सभी लोगों के प्रति मन की गहराई से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

 

देश विभाजन के इस इतिहास और दर्द को कभी भुला नहीं सकेगा। विभाजन की इस विभीषिका में अपनी जान गँवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

उल्लेखनीय है कि आजादी के बाद विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों को याद करते हुए देश में हर वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button