राज्य समाचार

सतरंगा पर्यटन स्थल के कैंटीन में लगे AC में घुस कर बैठा था common Cat snake,नज़र पड़ी तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

Spread the love

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में स्थित सतरंगा पर्यटन स्थल में उस समय लोग डर से कांप गए जब कैंटीन में लगे AC में एक अजीबों गरीब सांप दिखाई दिया, यहां प्रति दिन के भाती लोग खूबसूरत नजारे को निहारने के साथ आनंद के लिए पहुंचे थे और रेस्टोरेंट में खाने के लिए बैठें थे तभी कुछ पर्यटकों की नज़र एसी में पड़ी तो लोग खाना तो दूर उस जगह से बाग खड़े हुए फिर इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया और बताया गया की एक अजीबों गरीब दिखने वाला सांप सतरंगा पर्यटन स्थल के कैंटीन में AC बैठा हैं ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिसके कारण पर्यटन डरे हुए हैं जिस पर जितेंद्र सारथी ने थोड़ी देर में टीम को भेजने की बात कही तब तक नजर रखने को कहा साथ ही दूरी बनाए रखने को भी कहा आखिरकार कुछ घंटों बाद रेस्क्यु टीम के सदस्य राकेश और राजू सतरंगा पहुंचे और बड़ी सावधानी से सांप को AC से बाहर निकाला साथ ही सभी को बताया गया कि यह सांप common cat snake हिंदी में सामान्य बिल्ली सांप कहते हैं फिर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तब जाकर लोगों ने राहत भरी सांस लिया और रेस्क्यु टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया , जिसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया आम तौर पर लोग सांपों को पहचान नहीं पाते जिसके कारण बहुत ज्यादा डर जाते हैं, जब की ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते जानकारी के अभाव में लोग डर जाते हैं, जब भी ऐसा कोई सांप दिखे उसको मारे नहीं बल्कि हमारी संस्था को सूचित करें ताकि लोगों को बचाने के साथ खूबसूरत ऐसे जीवो को हम बचा पाने में कामयाब हो सके।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button