राज्य समाचार

CG NEWS : संयुक्त संचालक ने किया स्कूलों का निरीक्षण

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़ –  संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा बिलासपुर आर पी आदित्य ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के स्कूलों का निरीक्षण किया।
स्कूल में पाए गए अनियमित साफ सफाई, अनुपस्थित कर्मचारी, लेखा संधारण आदि के संबंध में अधिकारियों कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
संयुक्त संचालक आदित्य ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक ली और स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों कार्यक्रमों अभियान शिक्षा के आगामी चरणों के संबंध में चर्चा की।

जिले में संचालित शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मध्य विद्यालयों के संचालन के संबंध में जानकारी ली।

साथ ही साथ खेद जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जिले की रिकॉर्ड जानकारी उच्च कार्यालय को समय पर नहीं मिल पा रही है इसलिए सभी बीईओ जानकारी शीघ्र प्रदान करें।

 

संयुक्त संचालक आदित्य एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भृत्य एवं सहायक ग्रेड तीन के पदों की पदोन्नति के लिए कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी को ज्ञापन सौंपा।

 

आदित्य ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि वह भृत्य की पदोन्नति के आदेश जारी करें।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डेजी रानी जांगड़े, सभी बीईओ, प्राचार्य, समन्वयक आदि उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button