राज्य समाचार

नकली एंकर उत्पाद बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

12 हजार का माल जब्त

 

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। तेलीबांधा स्थित सुंदरानी इलेक्ट्रिकल पर एंकर कंपनी के नकली विद्युत उपकरण बेचने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक ओमप्रकाश सुंदरानी (पिता वरियल दास सुंदरानी, उम्र 42 वर्ष, निवासी आनंद नगर तेलीबांधा) के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त को पेनासोनिक लाइफ सोल्यूशन इंडिया प्रा. लि. के मैनेजर व टीम लीडर ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि सुंदरानी इलेक्ट्रिकल में एंकर कंपनी के नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। शिकायत पर पुलिस टीम और कंपनी प्रतिनिधियों ने दुकान में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान दुकान से 41 नग थ्री पिन सॉकेट, 30 नग रेग्युलेटर (फैन), 25 नग थ्री पिन टॉप बरामद किए गए। कंपनी टीम की जांच में सभी उत्पाद नकली पाए गए। जब दुकानदार से खरीद-बिक्री से संबंधित रसीद और दस्तावेज मांगे गए, तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने समक्ष गवाह पंचनामा तैयार कर लगभग 12,000 रुपए मूल्य का नकली सामान जप्त किया। आरोपी दुकानदार ओमप्रकाश सुंदरानी के खिलाफ धारा 63 कॉपीराइट एक्ट एवं धारा 349 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 544/25 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button