राज्य समाचार

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, एनटीपीसी कोरबा में 79वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

Spread the love

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, एनटीपीसी कोरबा में 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रांगण में प्रातः 7:45 बजे ध्वजारोहण किया गया, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील कुमार साहू ने ध्वज फहराया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्राचार्य श्री एस. के. साहू सर का स्वागत लखन राम सर ने किया। प्राचार्य महोदय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए छात्रों को देशभक्ति, विकसित भारत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी प्रेरित किया कि वे शिक्षा और चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्र के विकास में योगदान दें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताएं प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने सभी के मन में देश प्रेम की भावना को प्रज्ज्वलित कर दिया।

संगीत का कार्यक्रम अशोक देवांगन द्वारा संभाला गया, जबकि श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने भाषण दिया। अंत में श्रीमती यामिनी कौशिक ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और मुख्य अतिथि और उपस्थित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button