राज्य समाचार

अब सुबह दस बजे से शाम 5.30 बजे तक खुलेंगी शासकीय राशन दुकानें

Spread the love

02.06.22, धमतरी। जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के खुलने एवं बंद होने के समय में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने बताया कि सभी दुकानें अब सुबह दस बजे से शाम 5.30 बजे तक खुलेंगी। उक्त संशोधित समय में दोपहर भोजन अवकाश का समय 1.30 बजे से 2.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कलेक्टर ने उक्त संशोधित समय का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए है।
कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग,पंचायत,नगरीय निकाय विभागों के सँयुक्त तत्वावधान में गुड़ मॉर्निग बलौदाबाजार की दूसरी कड़ी का आयोजन 4 जून को सुबह 6 बजे से 8 बजे किया जाएगा। अब उक्त कार्यक्रम को विस्तार करते हुए जिला मुख्यालय सहित सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में भी आयोजन किया जाएगा। इस हेतु कलेक्टर डोमन सिंह ने संबंधित अधिकारियों को शत प्रतिशत तैयारी के निर्देश दिए है। जिला मुख्यालय में गुड़ मॉर्निग बलौदाबाजार स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जहां पर जुम्बा,विभिन्न प्रकार के खेल कूद एवं योगासन का अभ्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि कोविड से बचाव एवं रोग प्रतिरोधकता क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कोविड के चलते बहुत से लोगों ने आउटडोर खेल कूद बंद कर दिए है। पुनः खेल कूद को बढ़ाने,योग एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम माह के पहले शनिवार को करनें का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर ने सभी जिला वासियों से आग्रह करतें हुए कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के संयोजक बलौदाबाजार एसडीएम प्रतिष्ठा ममगाईं ने कहा कि कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक अधिक से अधिक लोग शामिल हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। जिला खेल अधिकारी प्रीति बंछोर ने बताया की कार्यक्रम में वॉलीबॉल,फुटबॉल, क्रिकेट,बैडमिंटन,जुडो कराटे, साइक्लिंग जैसे खेल भी शामिल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी भी अपना सहयोग प्रदान कर रहे है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button