राज्य समाचार
युवक पर भालू ने किया हमला:
कोंडागांव (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जंगल में फुटु (मशरूम) निकालने गए युवक पर भालू ने हमला कर दिया। युवक भालू का शिकार तब बना जब वह अपने गांव सिदावण्ड के जंगल में अकेला घूम रहा था।
जानकारी के अनुसार, अचानक सामने आए भालू ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। भालू ने युवक के गले और हाथ पर गंभीर वार किए। खून से लथपथ हालत में किसी तरह जान बचाकर युवक घर पहुंचा, जहां परिजनों ने तत्काल उसे केशकाल अस्पताल पहुंचाया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और घायल युवक की स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Live Cricket Info
