राज्य समाचार

श्री शिव महापुराण कथा की बैठक संपन्न, पारदर्शिता के साथ चंदा संग्रहण की अपील

Spread the love

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। ऊर्जा नगरी कोरबा में माँ सर्वमंगला की गोद में होने वाली पूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी (सीहोर वाले) के मुखारविंद से होने वाली श्री शिव महापुराण कथा की तिथि नजदीक आते ही बैठकों का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में श्री शिवमहापुराण कथा आयोजक श्री महाकाल भक्त मण्डल की बैठक श्री त्रिशक्ति दुर्गा माता मंदिर, शिवाजी नगर कोरबा में आयोजित की गई।

बैठक में समिति के सचिव राजेंद्र तारक ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि श्री महापुराण कथा के लिए समिति द्वारा चंदा के लिए किसी भी प्रकार की दानपत्र या रसीद नहीं छपाई गई है। उन्होंने भक्तों से अपील की कि कथा के संबंध में कोई भी रसीद लेकर चंदा लेने आता है तो कृपया उसे स्वीकार न करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पारदर्शिता के साथ सहयोग की अपील
समिति ने पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए भक्तों से आग्रह किया है कि यदि वे कथा में भोजन भंडारे की व्यवस्था हेतु सहयोग करना चाहते हैं, तो समिति की क्यू आर कोड में ही सहयोग करें। इससे समिति को भक्तों के सहयोग को सुव्यवस्थित तरीके से प्रबंधित करने में मदद मिलेगी।

श्री शिव महापुराण कथा की तिथि
श्री शिव महापुराण कथा 12 जुलाई 2025 से 18 जुलाई 2025 तक खैर भावना-कनबेरी मैदान में सम्पन्न होगी। इस दौरान श्रद्धालुगण यजमान के रूप में भी अपनी सेवा दे सकते हैं।

मीडिया प्रभारी दुर्गेश राठौर ने बताया कि समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं का उद्देश्य कथा के आयोजन को सुचारु रूप से सम्पन्न कराना है, और सभी भक्तों से इसमें सहयोग की अपील की।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button