राज्य समाचार

पान ठेले की आड़ में गांजा बेचने वाला गिरफ्तार, ठेला सील

Spread the love

2 किलो गांजा, चाकू-अस्तुरा बरामद

 

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खमतराई पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पान ठेले की आड़ में गांजा बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पांडो साहू के कब्जे से 2 किलो गांजा, तीन चाकू और एक अस्तुरा जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के ठेले को मौके पर ही सील कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गांजा बेचते पकड़ा गया
खमतराई थाना क्षेत्र के गंगानगर में स्थित पान ठेले की आड़ में नशे का कारोबार चलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पांडो साहू (उम्र 37 वर्ष) नामक व्यक्ति के पान ठेले से 2 किलो गांजा (कीमत लगभग ₹22,000), 3 चाकू और एक अस्तुरा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पहले ही दी गई थी सख्त चेतावनी
पुलिस ने पहले ही पान ठेला संचालकों और कुम्हार समाज के साथ बैठक कर चेतावनी दी थी कि नशे से जुड़े किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बैठक के बाद 8 कुम्हारों ने स्वेच्छा से 1700 चिलम नष्ट किए थे ताकि नशे के उपकरणों की उपलब्धता पर रोक लग सके।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई
यह कार्रवाई आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई। अभियान की अगुवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी:
नाम: पांडो साहू
उम्र: 37 वर्ष
पता: सुलभ के पीछे, गंगानगर, भानपुरी, थाना खमतराई, रायपुर

रायपुर पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी भी इलाके में नशे के अवैध कारोबार की सूचना हो तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button