राज्य समाचार

गर्मी की छुट्टी में ‘नो स्कूल-नो फीस’ लागू करने की मांग तेज

 दुर्ग – निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शुल्क वसूली को लेकर विरोध तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान ने छात्रों और अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर ‘नो स्कूल-नो फीस’ लागू करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि कई निजी स्कूल हर साल मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहे हैं, जिससे मध्यम और गरीब वर्ग के अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। बिना किसी स्पष्ट कारण के मासिक फीस में 700 से 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा रही है, जो सालाना बड़ी राशि बन जाती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अय्यूब खान ने यह भी कहा कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान, जब स्कूल बंद रहते हैं और परिवहन सुविधा भी नहीं चलती, तब भी तीन महीने की ट्यूशन और बस फीस लेना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे स्कूलों पर सख्ती की जाए और अप्रैल, मई व जून के दौरान फीस वसूली पर रोक लगाई जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी जोर दिया कि शिक्षा को व्यवसाय बनाने के बजाय सभी वर्गों के बच्चों तक सुलभ और किफायती शिक्षा पहुंचाना जरूरी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान कई जनप्रतिनिधि और अभिभावक भी मौजूद रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button