राज्य समाचार
बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
23.10.22| अंजोरा थाना क्षेत्र के रसमड़ा इलाके में बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने 27 वर्षीय प्रकाश निषाद निवासी रसमड़ा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि प्रकाश अपने दो दोस्तों के साथ पुलगांव से रसमड़ा लौट रहा था। सिलोदा के पास बाइक सवार तीनों दोस्तों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी। दोनों घायलों के बयान लिए जा रहे हैं।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now


