राज्य समाचार

प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रत्येक हितग्राही लगा रहे हैं एक पौधा मां के नाम

प्रशासन की अपील पौधे लगाकर सेल्फी लें और अपने सोशल मीडिया पेज पर करें पोस्ट

 

कोरिया (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कोरिया की हरीतिमा को लेकर अपनी अलग पहचान है। यह जिला वनांचल क्षेत्र के तौर पर जाना जाता है। इस हरियाली को और भी ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए देश स्तर पर चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान से संबल मिल रहा है। कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रत्येक हितग्राही को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक हितग्राही अपने नवनिर्मित आवास के समीप एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर पौधों का रोपण कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विदित हो कि कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरे जिले में अब तक 14 हजार 500 से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं। साथ ही अभी कोरिया जिले में 7 हजार से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इन सभी हितग्राहियों के नवीन आवासों के समीप एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण किया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रत्येक हितग्राही को ग्राम पंचायत के माध्यम से उनकी मांग के अनुसार पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आवास के हितग्राही परिवार अपनी मां के नाम पौधों का रोपण कर रहे हैं।

जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि कोरिया जिले में बारिश के मौसम को देखते हुए एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का क्रियान्वयन अलग अलग स्तरों पर किया जा रहा है। इसके लिए कलेक्टर कोरिया के निर्देश पर आवास योजना के प्रत्येक हितग्राही को इस अभियान से जोड़ा गया है। साथ ही ब्लाक प्लांटेशन, लीनियर प्लांटेशन, नदी तटों पर प्लांटेशन और शासकीय परिसरों के अलावा प्रत्येक शैक्षणिक संस्थाओं के परिसरों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्य कराया जा रहा है। पौध रोपण के साथ ही इन पौधों की सुरक्षा के लिए भी घेराबंदी व सुरक्षा का कार्य सुनिश्चित किया जा  रहा है ताकि आने वाले समय में यह पौधे बड़े होकर कोरिया की हरियाली और सुंदर वातावरण को और भी मजबूती प्रदान कर सकें।

जिले की कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने कहा कि कोरिया में हरियाली व जैव विविधता अपने आप में अलग पहचान रखती है। एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए उन्होने चेंबर आफ कामर्स, सभी एनजीओ, जनप्रतिनिधियों और प्रत्येक कोरियावासी से आग्रह किया है कि अपने आस पास अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करें और क्लीन कोरिया ग्रीन कोरिया को मजबूजी से आगे बढ़ाएं। पर्यावरण में सुधार के लिए किए गए प्रत्येक पौधरोपण कार्य की अच्छी सेल्फी लेकर सोसल मीडिया में पोस्ट करें और कोरिया जिला प्रशासन के पेज को टैग भी करें। चंदन ने कहा कि पौधों के रोपण के साथ उनकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी लेकर हम सब अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button