राज्य समाचार

सालाना 5 लाख तक बुजुर्गों का इलाज़ होगा मुफ़्त

Spread the love

सुकमा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में जिले में 70$उम्र के नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तहत आयुष्मान मित्रों के द्वारा दूरस्थ बसाहटों में जाकर ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं ताकि उन्हें शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। नगरपंचायत दोरनापाल में वार्डों में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घूम-घूमकर बुजुर्ग नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इसके पश्चात तत्काल उन्हें ऑनलाइन डिजिटल आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। शासन के इस योजना से दोरनापाल निवासी चारू बाला बोस उम्र 71 वर्ष, नीलू बाला शाह उम्र 80 वर्ष, माड़वी गंगी उम्र 82 वर्ष और जोगी राम यादव उम्र 84 वर्ष को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य-शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का कार्ड प्रदान किया गया। हितग्राहियों ने कार्ड मिलने पर शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बुजुर्गों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग को हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। ऐसे बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत वय वंदना कार्ड का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत सभी मौजूदा बीमारियों का इलाज पहले दिन से कवर किया जाएगा।

70+नागरिकों के लिए विशेष सुविधा

वर्तमान में आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाते हुए 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को इसमें शामिल किया गया है, भले ही उनकी आय कुछ भी हो। भारत सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा सुविधा प्रदान करना है।

5 लाख तक का मुफ्त इलाज

आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लाभार्थी वर्ष में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है, जो अक्सर महंगे इलाज के कारण कठिनाइयों का सामना करते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button