राज्य समाचार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज भिलाई में आमसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। आज दोपहर 12ः45 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंग। एयरपोर्ट में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद शाह एयरपोर्ट पर ही लंच करेंगे। लंच में शाह को छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसा जाएगा।

जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे। भिलाई में जयंती स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर दुर्ग के पंडित रविशंकर स्टेडियम में भव्य तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान ओम माथुर, अरुण साव समेत दिग्गज मौजूद रहेंगे। सभा के बाद पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे। मुलाकात के बाद बालाघाट के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे बालाघाट अमित शाह पहुंचेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। वहां अमित शाह बीजेपी की गौरव यात्रा का शुभारंभ करेंगे। सीएम शिवराज, वीडी शर्मा समेत दिग्गज मौजूद रहेंगे। मोदी सरकार के 9 साल सुशासन को लेकर कार्यक्रम होगा वहां वे सभा के बाद प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा करेंगे। 27 जून को शहडोल में पीएम मोदी यात्रा का समापन करेंगे। गौरव यात्रा के प्रभारी केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्त बने।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button